जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत हरेराम सिंह के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी गोपाल और पुलिस के बीच सिदगोड़ा में मुठभेड़ हो गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गोपाल सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में ही छिपा है. इसके बाद एक टीम बनाकर सोमवार देर रात छापेमारी की गई। इस मामले में कई तथ्य हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर गोपाल ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इसी दौरान गोपाल के पैर में गोली लगी. फिलहाल गोपाल को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

