जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत आम बागान के साना कॉम्प्लेक्स के एक होटल में सोमवार आज सुबह करीब 8 बजे के लगभग “HOTEL-EL-DORADO” के एक कमरे में एक युवती की लाश फंदे से झूलती हुई पाई गई. वहीं पुलिस इस मामले में एक युवती समेत कुल 5 लोगों को पकड़कर हिरासत में ले गई है. वहीं पुलिस को होटल के कमरे से शराब की बोतल, सिगरेट सहित कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं।
उससे यह प्रतीत होता है कि होटल के कमरे में पहले शराब पार्टी हुई है. उसके बाद पूरी घटना घटी है. वहीं बताया जा रहा है कि होटल के कमरे में 2 युवक और दो युवती थे. जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल युवती कहा की थी और कैसे होटल में आई अभी तक इसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

