जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा में चोरी के आरोपी की पीट–पीटकर हत्या कर दी गई. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला के पास सोमवार तड़के चार बजे की है. भीड़ ने चोरी के दो आरोपियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान अमन मुंडा की मौत हो गई, जबकि घायल संजीत धान का इलाज चल रहा है. संजीत का दायां हाथ टूट गया है।
घायल संजीत ने बताया कि सुबह अमन ने उसे फोन किया और कहा कि सिलेंडर को बेचकर पैसे ले लेते हैं. दोनों सुबह चार बजे चोरी का सिलेंडर बेचने निकले थे. इतने में जाहेर टोला के पास 20 से 25 की संख्या में बस्ती वालों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी. सभी लाठी डंडे से पिटाई कर रहे थे. पुलिस ने दोनों को बचाया और इलाज के लिया अस्पताल पहुंचाया. इधर सूचना पाकर डीएसपी सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ शुरू कीर दी है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

