जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित हुरलूंग नदी से आज देर शाम एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतका का शरीर छरहरा है और उसने सफेद रंग की सलवार पर लाल फूलों वाला कपड़ा पहन रखा था। थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने आशंका जताई है कि महिला संभवतः किसी अन्य क्षेत्र से आत्महत्या की नीयत से नदी में कूदी हो सकती है और शव बहकर इस क्षेत्र में आ पहुंचा। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी को इस संबंध में कोई जानकारी हो, तो वह तत्काल बिरसानगर थाना से संपर्क कर पुलिस को सूचित करें।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

