जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार, कांग्रेसी नेता सुबोध कांत सहाय, भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 8 अप्रैल को शहर आगमन पर जमशेदपुर के कई क्षेत्रों में जोरदार स्वागत किया गया। भारत सत्याग्रह कार्यक्रम सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान जिला के नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारी और कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता हजारों की तादाद में शामिल हुए।



