
जमशेदपुर : भाजयुमो टेल्को मंडल के मंत्री सौरभ मजूमदार के नेतृत्व में आगामी 17 दिसंबर को पूरे राज्य में आयोजित होने वाली JSSC की परीक्षा छात्र युवा विरोधी हेमंत सोरेन सरकार द्वारा रद्द किए जाने के खिलाफ टेल्को बरुआ कैंटीन के समीप झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करके छात्र नौजवानों की आवाज को बुलंद किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के सम्मानित जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव एवं भाजपा टेलको मंडल के पूर्व अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, भाजपा टेल्को मंडल के महामंत्री पिंटू मिश्रा, टेल्को मंडल युवा मोर्चा के कार्यालय प्रभारी रविकांत, नीरज गुप्ता, अंकित एवं सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

