JAMSHEDPUR : फिट एट फोर्टी लीजेंड्स कप सीज़न 2 का शानदार समापन 23 नवंबर 2025 को हुआ। 21, 22 और 23 नवंबर को लगातार तीन दिनों तक जॉगर्स पार्क, सोनारी में शानदार और जोशीले मैच खेले गए। टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया और अनुभवी खिलाड़ियों के जुनून व फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।



फाइनल मुकाबला…..
फाइनल में टीम BCA और जमशेदपुर लीजेंड्स आमने–सामने थीं।
टीम BCA : 47/5
जमशेदपुर लीजेंड्स : 33/4
परिणाम : टीम BCA ने 14 रनों से जीत दर्ज कर सीजन 2 का खिताब अपने नाम किया।
पुरस्कार वितरण
विजेता : टीम BCA
ट्रॉफी + ₹20,000/- नकद पुरस्कार
उपविजेता : जमशेदपुर लीजेंड्स
ट्रॉफी + ₹10,000/- नकद पुरस्कार
इसके अलावा निम्न व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए….
बेस्ट बल्लेबाज़
बेस्ट गेंदबाज़
बेस्ट फील्डर
मैक्सिमम सिक्स
मैक्सिमम फोर
बेस्ट कैच
फेयरप्ले अवॉर्ड
टूर्नामेंट ने अनुभवी क्रिकेट खिलाड़ियों की फिटनेस, जोश और खेल भावना का शानदार उत्सव मनाया और सभी मैच दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुए।



