जमशेदपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डेय ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर तथा पुलिस केन्द्र, गोलमुरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।




पुलिस केन्द्र मैदान, गोलमुरी में इस मौके पर आकर्षक और अनुशासित परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल के जवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डेय ने परेड का निरीक्षण कर उसमें शामिल सभी पुलिसकर्मियों की अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान गणतंत्र दिवस की गरिमा और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

