जमशेदपुर : पुर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह अंतर्गत मखदुमपुर क्षेत्र की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश और रेलवे के मुख्य नाला जाम होने के कारण स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। क्षेत्र में जलस्तर बढ़ जाने से पचास से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। जिससे मखदुमपुर क्षेत्र के महतो पाड़ा व अन्य इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गयी है।
Advertisements

Advertisements
