जमशेदपुर : जमशेदपुर लौहनगरी की सामाजिक एवम धार्मिक संस्था हिंदू जागरण मंच के द्वारा आज रथ यात्रा के शुभ अवसर पर साकची गोलचक्कर के समीप सेवा शिविर लगाया गया और भक्तजनों के बीच नास्ता, शीतल पेयजल, ग्लूकोज इत्यादि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल, उपाध्यक्ष रमन सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सयोजक किरण चौहान, ऋषभ सिंह, अभिषेक सिंह, बाबूलाल, रितेश सिंह, कुमार अभिषेक, दादा, आशुतोष, निर्मल, पंकज शर्मा आदि सहित हिंदू जागरण मंच के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

