जमशेदपुर। जन विकास मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी नगर निगम चुनाव में जन विकास मंच जनहित को सर्वोपरि रखते हुए एक सशक्त और निर्णायक भूमिका निभाएगा।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि जन विकास मंच किसी भी प्रकार के जाति, धर्म या परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर केवल कर्मठ, ईमानदार एवं योग्य उम्मीदवार को ही अपने बैनर तले समर्थन देगा। मंच का उद्देश्य नगर के समग्र विकास, पारदर्शी प्रशासन और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना रहेगा।
इस अवसर पर विशेष रूप से लोकसभा एवं पूर्वी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सौरव विष्णु, विष्णु भगवान पाठक, मनोज यादव, राम अवधेश चौबे, जयराम मिश्रा, प्रमोद सिंह, अरविंद जी, शिवनारायण सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जन विकास मंच जन-जन की आवाज बनकर नगर निगम चुनाव में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनेगा और विकासोन्मुख सोच वाले उम्मीदवारों को आगे लाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।



