जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में एफटीए ( फुल टर्म अप्रेंटिस) प्रशिक्षुओं का , जिनका में चयन हुआ है उन सबों का परिचयात्मक सत्र ट्रेनिंग MT Cआयोजित की गई। इसमें टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार , ईआर हेड, सौमिक रॉय , ट्रेनिंग डिवीजन के हेड गोपाल मिश्रा एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कॉर्पोरेट से टाटा मोटर्स के स्किल डेवलपमेंट के हेड श्री मार्शल फेरेनडिस भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद तथा महामंत्री आरके सिंह उपस्थित थे। इस दौरान महामंत्री आरके सिंह ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया। वहीं एचआर हेड प्रणव कुमार व ईआर हेड सौमिक रॉय संयुक्त रूप से अनुशासन, सेफ्टी आदि के बारीकियों को समझाया। ज्ञात होगी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं झारखंड सरकार के श्रम विभाग तीनों के संयुक्त प्रयासों से एक समझौता हुआ था जिसमें सभी अस्थाई कर्मियों को स्थाई किया गया जिनकी संख्या 2700 थी इस समय यह समझौता हुआ की आने वाले समय में टाटा मोटर्स में अप्रेंटिस के माध्यम से नियोजन पुन आरंभ होगा इस समझौते के तहत या प्रथम बैच प्रशिक्षु प्राप्त करने को चयनित हुआ है इस कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए जिनमें प्रमुख रूप से अनिल शर्मा एचएस सैनी शिवनारायण सिंह एमके सिंह पवन कुमार सिंह RRदुबे पीके दास सिंटू कुमार प्रवीण कुमार रवि जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे


