जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के वरीय कमाडेंट पी कुट्टी को प्राप्त सूचना के अलोक में टाटानगर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ पोस्ट के ओसी राकेश मोहन की पैनी निगाह बनी हुई है. इसी क्रम में टाटानगर में आरपीएफ ओसी एवं यहां सक्रिय बलबीर प्रसाद के नेतृत्व वाली उड़न दस्ता टीम को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है.
रविवार को संयुक्त चेकिंग अभियान में एक व्यक्ति को, 40 बोतल विदेशी शराब आईकॉनिक व्हाइट कंपनी के साथ पकड़ा गया. आरोपी शराब को बिहार ले जाने की फिराक में था. पकड़े गए व्यक्ति का नाम आदर्श कुमार है. पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग जमशेदपुर को सुपुर्द कर दिया गया है.
Advertisements

Advertisements

