JAMSHEDPUR : अफवाहों के बीच… आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा.. मरते दम तक आजसू पार्टी का सिपाही रहूँगा….मेरी अंतिम यात्रा आजसू झंडे में ही लिपट कर जायेगी…
जमशेदपुर : अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मीडिया सूत्रों से जानकारी मिली कि आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी भाजपा या अन्य किसी भी दल में जाएंगे ऐसी अफवाहों के बीच अप्पू तिवारी ने बयान जारी कर बताया कि अप्पू तिवारी आजसू पार्टी का सच्चा सिपाही है और मरते दम तक आजसू पार्टी का अंतिम सिपाही के रूप में जनसेवा करते रहेंगे और मेरी अंतिम यात्रा आजसू झंडे में ही लिपट कर जायेगी।
Advertisements
Advertisements
अप्पू तिवारी ने कहा कि पार्टी में उतार चढ़ाव आते रहता है और एसे मुश्किल समय में मै पार्टी के साथ सदैव खड़ा रहूंगा हार जीत दोनों एक सिक्के का पहलू है हार और जीत लगे रहता है लेकिन पार्टी का विचाराधारा नहीं बदलती है पार्टी की हार का नैतिक जिम्मेदारी स्वयं के ऊपर लेते हुए पार्टी को अपने भावनाओ से अवगत करा दिए है पार्टी द्वारा जो भी दिशा निर्देश मिलेगा उसका पालन करूंगा लेकिन पार्टी छोड़ना पार्टी के साथ गद्दारी करने जैसा कार्य नहीं हो सकता है।