जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विश्व एड्स दिवस पर एक जागरूकता सत्र आयोजित की गई. सत्र का आरंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो ने किया और एड्स जैसी बीमारी की भयावह स्थिति के बारे में बताया.वहीं वरिष्ठ शिक्षक सह एनएसएस सेल के सदस्य विनय शांडिल्य ने एड्स फैलने के कई कारणों के बारे में उपस्थित प्रशिक्षुओं को विस्तार से बताया, संक्रमित खून चढ़ाने से, संक्रमित गर्भवती महिला से शिशु को, संक्रमित उपकरणों का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति पर करने यह बीमारी फैलती है. इस गंभीर बीमारी से बचाव के कई उपायों अवगत कराया.



आगे उन्होंने अपने वक्तव्य में उन्होंने बताया कि भारत जैसे देश में इस बीमारी के बारे में जागरूकता की आवश्यकता इसलिए भी क्योंकि समाज में अभी भी लोग एड्स जैसी बिमारियों के बारे में खुलकर बातें करने में झिझकते हैं यह एक गंभीर मुद्दा है. पूरे विश्व में विभिन्न देशों की सरकारों तथा कई एजेंसी और एनजीओ इस मुद्दे पर लगातार प्रयास कर रहे हैं. इस अवसर पर महाविद्यालय के बीएड तथा डीएलएड के प्रशिक्षुओं के अतिरिक्त सभी शिक्षक -शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.



