जमशेदपुर : बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल की ओर से उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई तथा लड्डू वितरण करके एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, नेता जुगनू वर्मा, बलराम सिंह मधु सिंह महामंत्री सतीश सिंह सतीश सक्सेना कार्यालय प्रभारी सुजय पांडे अर्जुन कुमार राधेश्याम सिंह चंद्रशेखर सिंह शिवजी प्रसाद अजय गुप्ता महेंद्र शाह अंजिसू कुमार दीपक कुमार सोनू कुमार देवचन्द्र सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत को जनता के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाती है। मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगे भी क्षेत्र में सेवा और विकास कार्यों को गति देने का संकल्प दोहराया।

