जमशेदपुर : टेल्को स्थित पी एंड के टाइप दुर्गा पूजा समिति का पंडाल का उद्घाटन पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा दास एवं विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, आर के सिंह, पप्पू सिंह, सुनील सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पूर्णिमा दास ने नशा मुक्ति, नारी सशक्तिकरण एवं शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता पैदा करने पर जोर दिया। उन्होंने पुजा कमीटी की सराहना करते हुए कहा कि यह कमीटी निरंतर तीनों दिन भोग वितरण के लिए शहर में प्रसिद्धि प्राप्त कर रही है।
इस अवसर पर कमीटी के अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश राय, शशी शेखर सिंह, अनिल कुमार, रणविजय सिंह, नवीन घोष, रत्नेश सिंह , सज्जन कुमार , सरोज,पियुष, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Advertisements

Advertisements

