जमशेदपुर : जमशेदपुर टूइलाडूंगरी गुरुद्वारा नौजवान सभा के अध्यक्ष के रूप में युवा अध्यक्ष के लिए नौजवान रंजीत सिंह को प्रधान के रूप में चुना गया. यह चुनाव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टूइलाडूंगरी एवं पूरी संगत के सहमति से अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवयुवक के चुनाव को सर्वसम्मति से संपन्न किया गया।



चुने गए अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि अपने कार्यकाल में कभी भी युवाओं का किसी भी कारण से मस्तक सिख समिति के सामने झुकने नहीं दूंगा। पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कार्यकाल में सिख समाज के लिए कार्य करूंगा। अपने समाज को कभी भी किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दूंगा। इस चुनाव कार्यक्रम में हाल ही में चुने गए टूइलाडूंगरी प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सतबीर सिंह सहित कमेटी मेंबर एवं संगत उपस्थित थे। साथी ट्रस्टी रंजीत सिंह भी उपस्थित थे।



