जमशेदपुर : शहर के चर्चित रंगदारी मामले डॉ अभिषेक से रंगदारी मामले में सागर तिवारी को शनिवार को श्री एस डी त्रिपाठी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश -9, जमशेदपुर की अदालत से जमानत मिल गई है । सागर बीते 29 जून को अपनी बेटी को डॉ अभिषेक के अस्पताल में भर्ती कराए थे जिसके बाद डॉ अभिषेक से विवाद सोशल मीडिया पर शुरू हुआ जो रंगदारी के मामले तक पहुंच गया था । बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने पैरवी की । सागर तिवारी ने कहा की मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा था मुझे इंसाफ़ जरूर मिलेगा रही ।
Advertisements

Advertisements
