जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क में मंगलवार सुबह-सुबह सड़क हादसा सामने आया है. यहां कार की चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड राजू प्रसाद (43) की मौत हो गयी. राजू सीएच एरिया के नेचर पार्क में सुरक्षाकर्मी का काम करता था. वह मूल रूप से सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर का रहने वाला था. वह 5:30 बजे सुबह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था, जहां जुबली पार्क के समीप वैगनआर की चपेट में आ गया।
परिजनों को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे छोटे भाई ने उन्हें एमजीएम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था. चार भाइयों में से वह सबसे बड़ा था. वहीं उसके चार बच्चे भी हैं. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

