जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में बिस्टुपुर ब्लड बैंक में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. रक्तदान शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की मौजूदगी में नीतीश कुशवाहा कर थे।



बवाल तो तब शुरू हो गया जब कार्यक्रम में पूर्वी विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सागर तिवारी को युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर में सम्मानित किया गया. यह सबकुछ देखकर युवा मोर्चा महामंत्री अभिमन्यु सिंह ने रहा नहीं गया. श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा की, इस तरह के कार्य से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश पर आरोप लगाते हुए कहा की उनके द्वारा पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने वाले, विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले व्यक्तित्व को बुलाकर सम्मानित करना पार्टी के अनुशासन के ख़िलाफ बताया।
उन्होंने कहा की पार्टी के पदाधिकारियों को आजकल टेलीफोनिक एजेंसियों के माध्यम से सूचना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की इस करह के कार्यों से युवाओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों से इस विषय पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
