जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में आयोजित होने वाले काली पूजा के अवसर पर लगने वाले भव्य मेले का विधिवत उदघाटन अतिथियों के कर कमलों से संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर के सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, जिला परिषद् डॉ परितोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, समाजसेवी सुनील सिंह, समाजसेवी गोपाल सिंह, संतोष तिवारी के कर कमलों से संपन्न हुआ. इस भव्य मेले में सभी प्रकार के झूले, बिजली झूला, नाव झूला, ब्रेक डांस तोरा तौरा झूला मुख्य आकर्षक, सभी तरह की आकर्षक दुकाने लगी है यह मेला अगामी 29 अक्टूबर तक चलेगा. कार्यक्रम का संचालन रमेश अग्निहोत्री, स्वागत भाषण सतवीर सिंह बग्गा और शैलेन्द्र सिंह धन्यवाद ज्ञापन शंभु सिंह ने किया।



