जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में 11 नवंबर 2025 की तड़के लगभग 3 बजे चोरी हुई टाटा सूमो (वाहन संख्या JH-05AD-6051) की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा ली। पीड़िता सैलूना हुस्ना, पत्नी दिव्यांशु प्रताप सिंह, द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बिस्टुपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया। टीम ने वैज्ञानिक तरीकों, मोबाइल लोकेशन व CCTV फुटेज की मदद से मामले की तह तक पहुँचने में सफलता हासिल की।



कैसे खुली चोरी की पूरी कहानी…?
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (C.C.R.) के नेतृत्व में SIT बनाई गई। जांच के क्रम में टीम को पता चला कि चोरी की गई सूमो को ग्रामीण क्षेत्र की ओर ले जाया गया था।
SIT को तकनीकी सर्विलांस से मिले इनपुट के आधार पर पता चला कि चोरी की सूमो मगो गांव के तरफ से मानगो क्षेत्र की ओर जा रही है। तुरंत एक विशेष रेड टीम बनाकर नाकाबंदी की गई। टीम की तत्परता से चोरी की गई टाटा सूमो मानगो थाना क्षेत्र से बरामद कर ली गई और दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी….
- फैसल आसिफ, उम्र 20 वर्ष, पिता – मो. अख्तर हुसैन
पता – मोहल्ला नं.-60, रोड नं.-09, जवाहर नगर, मानगो, थाना-मानगो, जिला-पूर्वी सिंहभूम - फरहान अंसारी, उम्र 18 वर्ष, पिता – स्व. अब्दुल मनान
पता – जवाहर नगर, रोड नं.-09, नसीम भाई के घर के बगल में, ट्रेलर के पास, थाना-मानगो, जिला-पूर्वी सिंहभूम
स्थायी पता – मोहल्ला नं.-32/बी साकची, गौशाला बर्बे रोड, थाना-साकची
बरामद सामान
चोरी हुई टाटा सूमो वाहन संख्या JH-05AD-6051
ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम….
पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर, सीसीआर, साकची
पुलिस निरीक्षक (शहर) आलोक कुमार दुबे, बिस्टुपुर थाना।
पुलिस अवर निरीक्षक रामप्रवेश राय, बिस्टुपुर थाना।
सहायक अवर निरीक्षक, नीरज कुमार – बिस्टुपुर थाना।
सहायक अवर निरीक्षक, सोम कुमार – बिस्टुपुर थाना।
सहायक अवर निरीक्षक, रंजीत कुमार यादव – बिस्टुपुर थाना।
