जमशेदपुर : जिले के बांगुड़दा में शुक्रवार की अहले सुबह बेकाबू ट्रक ने अन्ना महतो को रौंद दिया. घटना के बाद अस्पातल में महिला की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक वाहन समेत फरार होने में सफल रहा. घटना में महिला का पति सनातन महतो भी घायल हो गया है जिसका ईलाज अभी चल रहा है. घटना के समय महिला अपने घर के बाहर काम कर रही थी और भीतर पति और दो बच्चे सो रहे थे. इस बीच ही ट्रक सड़क छोड़कर बेकाबू होकर महिला को रौंद दिया. महिला को रौंदने के साथ ही उसकी मकान के एक हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना में दो बच्चे बाल-बाल बच गए जबकि पति घायल हो गया है. घटना में महिला की मौत से गांव के लोग काफी आक्रोश में हैं।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

