जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए वार्ड संख्या 15 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पार्टी के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में वार्ड संयोजक, सह-संयोजक एवं सभी बूथ प्रभारियों ने भाग लिया और आगामी दिनों की चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया।


बैठक में चुनाव प्रचार की कार्ययोजना को अंतिम रूप देते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने तथा मतदाताओं तक सरकार की उपलब्धियों और प्रत्याशी की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा सहित मनोज सिंह, मुकेश राजा साहू एवं रितेश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी है।

बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा तथा वार्ड स्तर पर समन्वय के साथ प्रभावी और परिणामकारी चुनाव प्रचार सुनिश्चित किया जाएगा।
