जमशेदपुर : एडीजे -6 नमिता चंदा की अदालत ने अवैध देशी शराब के साथ धाराएं आरोपी कंचन कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को मंजूरी दे दी। आरोपी इस मामले में जेल में बंद था। घटना 17 अक्टूबर 2025 की है। मानगो पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि एक ऑटो कार संख्या जेएच – 05 एम – 0214 से बड़ाबांकी से अवैध देशी शराब लौडकर सीतारामडेरा के कुम्हारपाड़ा लाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने डिमना चौक के पास घेराबंदी कर उक्त कार को पकड़ लिया था। तलाशी में कार से करीब 100 लीटर अवैध देशी महुआ शराब पाया गया था। पुलिस ने कार और शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस संबंध में मानगो थाना के अवर निरीक्षक उमा शंकर राम केक्षबयान पर कंचन कुमार सिंह एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बचाव पक्ष से अधिवक्ता राम चंद्र कर एवं सरोज बोदरा ने पैरवी की।


