जमशेदपुर : बागबेड़ा में भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन का पोटका विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने किया इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा उपस्थित रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और पूजा-अर्चना में भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पूजा पंडाल की भव्यता और सजावट की सराहना की। इस मौके पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आगामी उत्सव को लेकर हर्ष व्यक्त किया. इस आयोजन ने सामाजिक समरसता, आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों में उत्साह का संचार किया।
Advertisements
Advertisements

