जमशेदपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर के भव्य श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। बुधवार को पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से देशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों के संग महावीर पताका का पूजन कर मंदिर परिसर में पुनर्स्थापित किया।
इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, प्रमोद मिश्रा, रमेश तिवारी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

