Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत एसएसपी एरिया में पार्किंग और बार कर्मी के बीच मारपीट शुरू हो गई. इस घटना में दोनो पक्ष के लोग घायल हो गए. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी.
सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले को शांत कराते हुए दोनो पक्ष के लोगों को थाना ले गई. इस घटना में दोनो पक्ष के लोग घायल हुए है. बताया जाता है कि बार कर्मी और पार्किंग कर्मियो बीच वाहन पार्क करने को लेकर झड़प हुई थी. फिलहाल दोनो पक्ष को थाना में रखा गया है।
Advertisements

Advertisements

