जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती निवासी गोलू कुमार का तीन वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। परिवार ने अब तक उसके इलाज पर 5 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए हैं, लेकिन अभी भी इलाज अधूरा है। ऐसे में परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और बच्चे के भविष्य को लेकर चिंतित है।



कार्तिक के परिवार ने प्रशासन से निवेदन किया है कि वे इस गंभीर स्थिति में उनकी मदद कर वही कार्तिक के पिता गोलू कुमार ने बताया कि बच्चे को नया जीवन मिलने की उम्मीद है। समाजसेवी करनदीप सिंह ने ट्वीट कर कार्तिक के इलाज के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत कार्तिक के इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।
कार्तिक के परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन और समाज के लोग उनकी इस मुश्किल समय में मदद के लिए आगे आएंगे और बच्चे के इलाज में अपना योगदान देंगे। हमें भी उम्मीद है कि कार्तिक जल्द ही इस बीमारी से मुक्त होकर एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने लगेगा।
