जमशेदपुर : जमशेदपुर आबकारी विभाग ने सुबह बिरसानगर के हुरलुंग में छापेमारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके पे भरी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट, कैरेमल, खाली बोतलें, ढक्कन समेत स्टीकर बरामद किए गए है। गाय वहीं आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर रामदेव पासवान ने कहा कि इस अवैध फैक्टरी को जितेंद्र यादव और कल्लू सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा था। मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल मौके से जब्त सामनों को आबकारी विभाग के कार्यालय लाया गया है, जहां मामले की जांच की जा रही है। वहीं फरार लोगों के खिलाफ छापामारी की जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

