जमशेदपुर : हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भारतीय सेना के साहसी और निर्णायक कदम पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक की सराहना करते हैं. यह कार्रवाई न केवल देश के आत्म-सम्मान की रक्षा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि भारत अब आतंक के खिलाफ मूकदर्शक नहीं रहेगा. सेना ने जो शौर्य और संयम दिखाया है, उस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना ही सरकार और सेना का लक्ष्य है. हमारी राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और नागरिकों की सुरक्षा है।
Advertisements
Advertisements

