जमशेदपुर : केंद्रीय बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज पासवान ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो देश को “विकसित भारत” की दिशा में तेजी से आगे ले जाएगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती देता है।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

