जमशेदपुर : भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के छात्रसंघ अध्यक्ष (2017–18) रहे नितीश कुशवाहा ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, सशक्त और राष्ट्रहितैषी नेतृत्व में प्रस्तुत एक युगदर्शी एवं ऐतिहासिक दस्तावेज़ बताया।

नितीश कुशवाहा ने कहा कि यह केंद्रीय बजट केवल आंकड़ों और वित्तीय प्रावधानों का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि गरीब, किसान, महिला और युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के आत्मसम्मान, आशा और आकांक्षाओं को सशक्त करने वाला संतुलित एवं दूरगामी विज़न प्रस्तुत करता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्यमिता, कौशल विकास और आधारभूत संरचना को केंद्र में रखकर किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और नई ऊँचाइयों तक ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह बजट समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को और अधिक मजबूत करता है।
“युवाओं को अवसर, महिलाओं को सम्मान, किसानों को संबल और गरीबों को सुरक्षा प्रदान करने वाला यह बजट भारत को वैश्विक मंच पर एक सक्षम, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान की आवश्यकताओं को संतुलित रूप से संबोधित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की सुदृढ़ आधारशिला भी रखता है।
