राँची : ईचागढ़ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थक प्रदेश कार्यालय पहुंचे और इस सीट को AJSU के लिए छोड़े जाने का कड़ा विरोध जताया। सूत्रों के अनुसार, BJP- AJSU गठबंधन के तहत ईचागढ़ सीट AJSU के खाते में जाने की संभावना है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
Advertisements
Advertisements

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ईचागढ़ सीट पर हमेशा भाजपा की पकड़ मजबूत रही है और यहां से पार्टी ने लगातार लीड बनाई है। भाजपा समर्थकों ने मांग की कि पार्टी इस सीट से अपना प्रत्याशी उतारे, क्योंकि इस क्षेत्र में जनता का भरोसा भाजपा पर ही बना हुआ है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इस सीट को AJSU को सौंपा गया, तो इसका असर चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है।
