जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल के आदेश पर सरकार के सचिव की ओर से आज राज्य के कई जिले के डीसी का फेर-बदल किया गया है. इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिले के डीसी का भी तबादला किया गया है. जमशेदपुर के डीसी अनन्य मित्तल के स्थान पर कर्ण सत्यार्थी को नया डीसी बनाया गया है. सरायकेला- खरसावां जिले की बात करें तो यहां से रवि शंकर शुक्ला को हटाकर नया डीसी नितिश कुमार सिंह को बनाया गया है. इसी तरह से पश्चिमी सिंहभूम जिले का नया डीसी चंदन कुमार को बनाया गया है।
Advertisements

Advertisements
