सरायकेला : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के समर्थकों की बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिसकर्मियों से तब झड़प हो गई, जब पुलिस ने बालू लदे वाहनों के संचालकों से कथित तौर पर वसूली करने के उनके प्रयास का विरोध किया. अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर हवा में गोली चलाई और पार्टी के चार समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया।



ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि तरुण महतो के नेतृत्व में जेएलकेएम नेताओं ने ईचागढ़ की मुख्य सड़क के पास वाहनों को रोक लिया था जिनमें से अधिकतर बालू से लदे थे. पांडेय ने कहा, हमें सूचना मिली तो हमारी टीम मौके पर पहुंची और वाहन रोककर लगाए गए अवरोध को हटाने का प्रयास किया. इसी दौरान जेएलकेएम समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल और एक चौकीदार घायल हो गए. हालात काबू में करने के लिए हमें अतिरिक्त बल भेजना पड़ा और हवा में गोली चलानी पड़ी।
पुलिस ने जेएलकेएम के झंडे लगे दो वाहन और शराब की बोतलें भी जब्त की है. पुलिस अधिकारी ने बताया,गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों में तरुण महतो भी शामिल है. घटना के सिलसिले में 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि घायल कांस्टेबल और चौकीदार का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई. जेएलकेएम की स्थापना जयराम महतो ने की थी, जिन्होंने पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में डुमरी सीट जीती थी।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो के पत्नी भानुमति महतो ने कहा कि ईचागढ़ प्रखंड के जनता उनके पति तरुण महतो को तीन चार महीने से अवैध बालू व्यापार होने की शिकायत करते थे।
