रांची : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ गुरुवार की रात रांची पहुंचे. केजरीवाल और भगवंत मान शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. झारखंड और दिल्ली में जारी ईडी की कार्रवाई के बीच केजरीवाल और सीएम हेमंत सोरेन की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. दोनों की इस मुलाकात पर सबकी निगाहें टिकी है।
Advertisements
Advertisements

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकजुटता का भी प्रयास किया जा रहा है. माना जा रहा है दोनों की मुलाकात में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी. 12 जून पटना में विपक्षी एकजुटता को लेकर सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में एक अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे।
