मुरी : लोदमु में गत सन्ध्या हरिनाम संकीर्तन के रात्रि जागरण में हजारों श्रध्लुओं की भीड़ उमडी। सामुहिक खिचड़ी का भंडारा लगाया गया, प्रसाद के रूप में सभी खीचडी को ग्रहण किया। भजन के गूंज से आसपास के महौल भक्ति मय था। ज्यादा ग्रमीण पीले, और गेरुआ परिधान धारण किए हुए थे। स्पेशल मंच बनाया गया था जहाँ समाज के सम्मानित लोग आए और भजन की भक्ति में एल पल के लिए समा गए। राम मन्दिर और राधा कृष्ण मंदिर को बिजली से डेकोरेट किया गया था, राम मन्दिर में श्रध्लुओं ने आरती के साथ परिक्रमा लगाए और घर परिवार की समृद्धि के लिए कामना की। वही राधा कृष्ण मंदिर में भी सन्ध्या आरती के लिए श्रध्लुओं की भीड़ दिखाई दी। हरेक साल होने वाले इस हरिनाम संकीर्तन को करने में अध्यक्ष माथुर महतो, सचिव इन्द्र महतो, कोषाध्यक्ष विक्रम मुंडा, नगेन्द्र बेदिया, प्रफुल्ल प्रजापति, विजय महतो, दामुन, पंचानन मांझी, दुर्गा चरण यादव, मंगल नाथ महतो, महेन्द्र प्रसाद महतो, संतोष महतो, श्री राम महतो समेत ग्रमीणों का सक्रिय योगदान रहा।



रिपोर्ट : रिंकी कुमारी



