कोडरमा : विगत दिनों चंदवारा थानान्तर्गत उरवां पेट्रोल पम्प के पास से मोटरसाईकिल सवार अपराधियों द्वारा पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल भरवाने आये व्यक्ति अशोक सोनी, पिता स्व० लखन स्वर्णकार, ग्राम+पोस्ट-चंदवारा, थाना-चंदवारा, जिला-कोडरमा से उनके मोटरसाइकिल की डिक्की से बैग में रखे आभूषण की छिनतई की घटना घटित हुई थी। जिसके संबंध में वादी अशोक सोनी के लिखित आवेदन के आधार पर चंदवारा थाना कांड संख्या 50/26 दर्ज की गयी। काण्ड की गंभीरता एवं संवदेनशीलता को देखते हुए काण्ड का सफल उद्भेदन एवं काण्ड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी तथा छिनतई किये गये आभूषणों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा थाना प्रभारी, चंदवारा के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मानवीय सूचना एवं अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान एवं लोकेशन का पता लगाया जाने लगा, जिस कम में पता चला कि घटना में संलिप्त अभियुक्त जाजपुर, उड़ीसा में छिपे हुए हैं, तत्पश्चात् विशेष टीम द्वारा सूचनास्थल पर विधिसम्मत् रूप से छापामारी की गयी तथा कोराई थाना क्षेत्र, (जाजपुर, उड़ीसा) से घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति ब्यान एवं उनके निशानदेही पर काण्ड में संलिप्त एक अन्य महिला सहयोगी को कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया एवं काण्ड में छिनतई किये गये आभूषण की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है एवं अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल की भी बरामदगी की गयी तथा अभियुक्तों द्वारा मोटरसाईकिल की डिक्की को खोलने में प्रयुक्त किये गये एक लोहे का टी आकार का मास्टर की भी बरामदगी की गई है। यह गिरोह अन्तर्राजीय है।
कोडरमा पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
गिरफ्तारीः-
- राजु दास, उम्र 35 वर्श, पिता-स्व० सुकटा दास, ग्राम-रघुनाथपुर, थाना-धमनाधर, जिला-भद्रक (उड़ीसा)
-
धनराज प्रधान, उम्र-21 वर्ष, पिता-महेष प्रधान, जिला-जाजपुर (उड़ीसा) ग्राम दसमनीय, थाना-जखपुरा
-
ट्वींकल दास, उम्र-32 वर्ष, पति-राजु दास, साकिन-रघुनाथपुर, थाना-धमनाधर, जिला-भद्रक (उड़ीसा)

बरामद / जप्तीः-
- घटना में अभियुक्तों द्वारा प्रयुक्त मोटरसाईकिल (पल्सर) 01
-
चाँदी जैसा दिखने वाला पायल 16 जोड़ी।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला गले का चैन छोटा-बड़ा-07 पीस।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला पैर का बिछिया 11 पीस।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला हाथ का अंगूठी 13 पीस।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला बच्चे के हाथ का कंगन 04 पीस ।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला लाल पलास्टिक के चुड़ी पर मढ़ा हुआ कंगन-03 पीस।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला वर्गाकार ताबीज 786 लिखा हुआ 01 पीस ।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला माँ दुर्गा जैसा चित्र अंकित 01 पीस।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला प्लेन ताबीज – 02 पीस ।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला सिलेंडर आकार का ताबीज 09 पीस ।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला घंटीनुमा आकार का आभूषण – 04 पीस ।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला बजरंगबलीनुमा लॉकेट – 07 पीस।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला कॉसनुमा लॉकेट 01 पीस ।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला चॉदनुमा लॉकेट 03 पीस।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला नाक का लॉगनुमा आभूषण 22 पीस ।
-
चाँदी जैसा दिखने वाला नथिया 04 पीस।
-
पीला रंग का तल्ली – 01 पैकेट।
-
Vivo कम्पनी का बाइल- 01 पीस।
-
Samsung कम्पनी का मोबाईल – 01 पीस/
-
मैरून रंग का पुराना बैग जिसपर BURMAN अंकित किया हुआ – 01 पीस।
-
लोहे का टी आकार का मास्टर की-01 पीस,
-
ज्वेलरी मापक यंत्र-सीलवर कलर का 01 पीस
छापामारी दलः-
-
पु०अ०नि० शशिभूषण कुमार, थाना प्रभारी, चंदवारा।
-
स०अ०नि० राजीव कुमार, नवलशाही थाना।
-
सशस्त्र बल, चंदवारा थाना।
