मुरी : केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान सिल्ली में युवाओं के लिए 31 दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी (मीडिया एवं एंटरटेनमेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार युवक-युवतियों को कैमरा संचालन, लाइटिंग, वीडियो शूटिंग, एडिटिंग तथा मीडिया क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसरों के प्रति दक्ष बनाना है।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कैमरा की तकनीकी जानकारी (ISO, Aperture, Shutter), फोटो व वीडियो शूटिंग की आधुनिक तकनीक, एडिटिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग, इवेंट एवं वेडिंग शूट, डॉक्यूमेंट्री निर्माण तथा सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष आयु के बेरोजगार युवक-युवतियाँ आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण सामान्यतः निःशुल्क है तथा आवासीय होगा रहने-खाने की व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र,राशन कार्ड,बैंक पासबुक साथ में लाना अनिवार्य है। नामांकन के लिए जल्द संस्थान में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। सीटें सीमित हैं, इसलिए शीघ्र आवेदन करने की सलाह दी गई है।अभिक जानकारी के लिए संपर्क करे 7820953480, 9523381187,9308544400,7370885508
नोट- सभी लोग से अनुरोध है कि आप अपने एरिया से कम से कम 2 लोग को भेजने का प्रयास करे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
