रांची : राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लालपुर स्थित डंगराटोली चौक के वेस्टर्न मॉल में ‘ब्लॉसम – मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक अस्पताल मातृत्व, शिशु एवं महिला स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित है, जहां मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

















उद्घाटन समारोह में झारखंड विधानसभा के सदस्य सी.पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रांची सदर अस्पताल के डीएमएस डॉ. बिमलेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही।
अस्पताल प्रबंधन ने इस मौके पर मरीजों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सेवाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। अस्पताल के निदेशक डॉ. रूही श्रीवास्तव ने कहा कि उनका उद्देश्य माताओं और नवजात शिशुओं को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल उपलब्ध कराना है। वहीं, निदेशक डॉ. राज नारायण साहू ने भरोसा दिलाया कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों के समन्वय से मरीजों को बेहतर और विश्वसनीय उपचार मिलेगा।
निदेशक डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि अस्पताल पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, निदेशक श्रीमती नीलम साहू ने कहा कि उनका लक्ष्य प्रत्येक परिवार को सुरक्षित और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। अस्पताल में मातृत्व देखभाल, बाल रोग और स्त्री रोग सेवाओं के साथ-साथ बांझपन एवं गर्भधारण से संबंधित उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नवजात शिशुओं की गंभीर स्थिति के लिए अत्याधुनिक एनआईसीयू (NICU) की भी व्यवस्था की गई है।
इस दौरान अस्पताल की पूरी मेडिकल टीम—डॉ. विपुला वर्मा, डॉ. ब्यूटी बनर्जी, डॉ. ऋचा के. अग्रवाल, डॉ. तूलिका सिन्हा, डॉ. आभा और डॉ. जी. मोनिका—भी मौजूद रहीं। अस्पताल के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को उच्चस्तरीय इलाज के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अपॉइंटमेंट और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 60058 10058 पर संपर्क कर सकते हैं।
