RANCHI : रांची सिविल कोर्ट से पूर्व मंत्री और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के विरुद्ध रांची MP/MLA के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया है. उनके विरुद्ध स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से संचिका के अंदरूनी पन्नों की चोरी करने के आरोप गठित हुआ है.
Advertisements
Advertisements

दरअसल विधायक सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने 2 मई 2022 को डोरंडा थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 105/22) दर्ज कराई थी. मामले के केस आईओ (अनुसंधान पदाधिकारी) ने आरोपों को सही पाते हुए 22 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी. जिसके बाद अब कोर्ट ने आरोप गठित कर दिये हैं.
