रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के शख्त निर्देश के बाद भी शहर में नशे का कारोबार और अपराध नहीं रुक रहा है। इसी क्रम में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड फल मंडी के पास शुक्रवार को रात में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
Advertisements
Advertisements

मृतक अरगोड़ा का अभिषेक कुमार सिंह था, वह अपने दोस्त प्रिंस कुमार के साथ गांजा लेने के लिए फल मंडी की ओर गया था। वहां तीन गांजा विक्रेता पहले से बैठे थे। किसी बात को लेकर गांजा विक्रेताओं से उसकी बकझक हुई, नशीले पदार्थ का धंधा करने वालों में से एक ने अभिषेक को गोली मार दी और तीनों भाग निकले। घटना की जानकारी मृतक के दोस्त प्रिंस ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
