नई दिल्ली : एयर इंडिया में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कंपनी की जांच में पता चला है कि कर्मचारियों को हर साल मिलने वाली फ्री हवाई टिकटों को कई कर्मचारियों ने बाहरी लोगों को बेच दिया। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के कर्मचारियों को इंप्लाई लेजर ट्रैवल (ELT) पॉलिसी के तहत हर साल 14 फ्री टिकट मिलती हैं, जो सिर्फ कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए होती हैं।
लेकिन जांच में सामने आया कि करीब 24 हजार कर्मचारियों में से लगभग 4 हजार कर्मचारियों ने इन टिकटों को अपने रिश्तेदार बताकर बाहरी लोगों को बेच दिया। मामला सामने आने के बाद एयर इंडिया ने सख्त रुख अपनाया है। कंपनी ऐसे कर्मचारियों पर भारी पेनल्टी लगाते हुए उनसे राशि की रिकवरी करने की तैयारी में है।
Advertisements

Advertisements

