लोकतंत्र सवेरा : सीआईएसएफ ने अपने बल कर्मियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीनियर कांस्टेबलों के लिए एक विशिष्ट इंसिग्निया (चिन्ह) की शुरुआत की है। इस कदम का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति उनकी दीर्घकालिक, अनुशासित और समर्पित सेवा के अनुभव को सम्मानित एवं मान्यता प्रदान करना है। नई दिल्ली स्थित सीआईएसएफ मुख्यालय में एक औपचारिक आदेश जारी कर 32545 कांस्टेबलों को यह इंसिग्निया धारण करने के लिए अधिकृत किया गया है।
Advertisements

Advertisements

