धारूहेड़ा (हरियाणा) : मारुति सुजुकी कामगार यूनियन, मुकु (रजि. नं. 1716) की कार्यकारिणी में बजरंग लाल के शामिल होने पर सोसाइटी आनंदम आवास, धारूहेड़ा में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सोसाइटी वासियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया और इस खुशी के पल को यादगार बना दिया। उपस्थित लोगों ने बजरंग लाल जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर सोसाइटी के कई गणमान्य लोग एवं निवासी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
