सक्ति। विभाग के कर्मचारियों के बीच हुए लड़ाई-झगड़े के मामले को सक्ति जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में एक आरक्षक को संस्पेंड कर दिया है। वही इस मामले से अलग एसपी ने एक थाना प्रभारी, एक उप निरीक्षक और दो कॉन्स्टेबल को पुलिस लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि एसपी ने जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है उनमें जैजैपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कोशले, मौरिया चौकी प्रभारी उप निरीक्षक फगुरम, कॉन्स्टेबल सहदेव यादव, प्रमोद सोनंत को थाने से हटाकर लाइन अटैच किया गया है। वहीं, रक्षित केंद्र में पदस्थ संजीव ठाकुर को मारपीट करने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

