छत्तीसगढ़: सोमवार दोपहर तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी आदिवासी समाज से बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मृतकों में 16 महिलाएं और एक पुरुष हैं। वहीं 8 घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। पिकअप सवार सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे।
डिप्टी CM ने हादसे पर दुख जताया

Advertisements

Advertisements

