बोकारो : जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की युवा मुखिया सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता हैं। बताया जा रहा है कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह घर लौटी थीं, लेकिन दोपहर में किसी काम से बाहर निकलीं और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः मुखिया सपना कुमारी के पति आशीष कुमार ने गोमिया थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस टीम सक्रिय होकर उनकी खोज में जुट गई है, वहीं इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ तेज हैं।
